रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी बीपीटी की समय-सारणी मंगलवार की शाम जारी कर दी है। यह परीक्षाएं फेल और पूरक छात्र-छात्राओं के लिए होगी। बीपीटी पार्ट-1 की परीक्षाएं 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होंगी। पार्ट-2 की परीक्षाएं 7 से 21 अक्टूबर तक होंगी।
पार्ट- 3 की परीक्षाएं 8 से 20 अक्टूबर और पार्ट-4 की परीक्षाएं 9 से 18 अक्टूबर तक होंगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों बीपीटी के छात्रों ने रविवि में प्रदर्शन किया था। एक-दो विषयों में बैक की वजह से सैकड़ों की संख्या में छात्र चार साल का कोर्स आठ से दस साल में भी पूरा नहीं कर पाए हैं।
इसे लेकर पिछले दिनों रविवि प्रबंधन और छात्रों के बीच बैठक हुई। इसी सिलसिले में यह समय-सारणी भी जारी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के बाद नतीजे भी जल्द जारी किए जाएंगे।