पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल लाइन क्षेत्र से स्कूल के लिए निकली एक और छात्रा लापता

सिविल लाइन क्षेत्र से स्कूल के लिए निकली एक और छात्रा लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन क्षेत्र के कटोरा तालाब कॉलोनी से स्कूल की नाम से घर से निकली 15 साल की कक्षा दसवीं की एक और छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इससे पहले 9 सितंबर को सिविल लाइन थाना के शंकर नगर और न्यू शांति नगर क्षेत्र से दो स्कूली छात्राएं लापता हो गई थी। जिन्हें 14 सितंबर की शाम खोज निकाला गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटोरा तालाब के डॉ. अंबेडकर नगर में रहने वाले संतोष नागवंशी ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी पूजा नागवंशी कॉलोनी के पास स्थित संत
कंवरराम उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा दसवीं में पढ़ती है।
पूजा सोमवार की सुबह 11 बजे स्कूली ड्रेस में घर से अपना बस्ता लेकर स्कूल जाने के नाम पर निकली। शाम साढ़े पांच बजे तक वह जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी पड़ताल शुरू की।

इसके बाद मोहल्ले के साथ रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों के यहां भी तलाश की गई। उसके पिता संतोष ने बताया कि पूरी रात अपनी बेटी को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आउटर क्षेत्र और परिचितों के यहां तलाश की गई। लेकिन उसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार की दोपहर सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।