पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैच देखने दर्शकों ने पार किए खेत, लांघी नालियां, कोई गिरा, कोई भिड़ा

मैच देखने दर्शकों ने पार किए खेत, लांघी नालियां, कोई गिरा, कोई भिड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। रायपुर में चल रही चैंपियंस लीग को देखने के लिए दर्शकों ने मंगलवार को बड़ी जद्दोजहद की। किसी ने खेतों को पार किया, किसी ने नाली लांघी, कोई पानी में गिर गया तो कोई कीचड़ में भिड़ गया।

दरअसल रायपुर से 25 किमी की दूरी पर बसे नया रायपुर में शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में जाने के लिए दर्शकों को वहां से दो किमी की दूरी पर ही अपना वाहन खड़ा करना होता है।
इसके बाद दर्शकों को पैदल ही स्टेडियम तक पहुंचना होता है। यह लंबी दूरी पार करने के लिए दर्शक शॉर्टकट का सहारा लेते हैं। इसके लिए उन्हें कई खेत और नालियां भी पार करनी होती है।
सोमवार को रायपुर में खासी बारिश हो गई थी, इससे खेतों में पानी भर गया था। मंगलवार को जब दर्शकों ने इस रास्ते का उपयोग किया तो कई लोग फिसल गए। और कई लोग कीचड़ में ही भिड़ गए।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।

फोटो : सुधीर सागर