पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती अंबेडकर अस्पताल में मशीनों की पूजा कर बांटी मिठाई

विश्वकर्मा जयंती- अंबेडकर अस्पताल में मशीनों की पूजा कर बांटी मिठाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को अंबेडकर अस्पताल के एक्सरे विभाग में लगी मशीनों की पूजा कर मिठाई बांटी गई। मेजर व माइनर ओटी की मशीनों का पूजन भी किया गया।

एक्सरे विभाग में एमआरआई, सीटी स्कैन, डीएसए, डीआर, कलर डाप्लर, सोनोग्राफी, मेमोग्राफी व एक्सरे मशीन पर गुलाल लगाकर पूजन किया गया। इस दौरान विभाग के एचओडी डॉ. विष्णु दत्त ने भगवान विश्वकर्मा से सभी मरीजों की सफल जांच की कामना की। हाल ही में एमआरआई में फंसकर घायल महिला की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई। इस दौरान डॉ. बीपीएस नेताम, डॉ. विवेक पात्रे सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे। मेजर ओटी में ऑन ड्यूटी सर्जन ने पूजा कर ऑपरेशन की शुरुआत की।