पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल की सीटों को लेकर देर रात हंगामा, आज डेंटल की खाली सीट भरी जाएंगी

मेडिकल की सीटों को लेकर देर रात हंगामा, आज डेंटल की खाली सीट भरी जाएंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। मेडिकल कॉलेज में देर रात निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों को लेकर उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट को जानबूझकर देर से अलाट किया जा रहा ताकि निजी कॉलेज को फायदा पहुंच सके। निजी कॉलेज की कितनी सरकारी सीटें मैनेजमेंट कोटे में गई है, अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं।

कल देर रात तक मेडिकल की सीटों का आवंटन किया गया। मेडिकल की 18 सीटों को बांटने में ही रात 9 बज गए थे। इसके बाद निजी कॉलेज की 33 सीटों का बांटने का काम किया गया। रात एक बजे तक काउंसिलिंग जारी थी। दूरदराज से आए उम्मीदवार अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते रहे। छात्रों ने निजी कॉलेज की खाली सीटों के बारे में नहीं बताने और मैनेजमेंट कोटे में कन्वर्ट करने का भी आरोप प्रबंधन पर लगाया। रायगढ़ से आए हेमेश्वर पटेल ने बताया कि उन्हें सरकारी डेंटल कॉलेज में सीट मिली थी। ऐसे में उन्हें निजी कॉलेज में एमबीबीएस की सीट मिलना तय थी। बावजूद ऐसा नहीं हुआ। काउंसिलिंग अधिकारी डॉ. अरविंद नेरल ने बताया कि डॉटा फाइनल नहीं किया गया है, इसलिए फाइनल आंकड़े बताना संभव नहीं है।

सरकारी डेंटल की सीट भर जाए तो बड़ी बात
इस बार एआईपीएमटी में महज 760 उम्मीदवारों के क्वालीफाई करने के कारण डेंटल की सीटों को भरने में परेशानी आ रही है। बुधवार को डेंटल की सीटें बांटने व एडमिशन का आखिरी दिन है। आशंका है कि सरकारी बीडीएस की सीट ही न भर पाए। 15 स्टूडेंट को बीडीएस की सीट अलाट की गई है। बाकी सीटों का आवंटन आज किया जाएगा। निजी कॉलेजों में स्टेट कोटे की 250 सीटें हैं। उन्हें इस बार मैनेजमेंट कोटे से काम चलाना पड़ेगा।