रायपुर। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम कैप कोबराज
चैंपियंस लीग टी-20 के मुख्य दौर का मुकाबला खेलने आज रायपुर पहुंची। दोपहर दो बजे टीम के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे और यहां अभ्यास शुरू किया। खिलाड़ियों ने क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल का भी अभ्यास किया।
इससे पहले टीम सुबह नौ बजे टीम हैदराबाद से रायपुर आई। इसके बाद टीम सीधे होटल गई।
टीम में हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, वेर्नोन फिलेंडर, जस्टिन कैंप, रॉबिन फिलेंडर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
टीम का मुख्य दौर का पहला मुकाबला 19 सितंबर को रात 8 बजे न्यूजीलैंड की नार्दर्न नाइट्स से होगा।
नार्दर्न नाइट्स ने मैदान पर खेले गए अपने तीनों क्वालिफाइंग मुकाबलों में जीत दर्ज की है।रायपुर में 23 सितंबर को चैंपियंस लीग का आखिरी मुकाबला खेला जाना है।
मुख्य दौर के इस मैच में नार्दर्न नाइट्स का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हुरिकंस से होगा। होबार्ट की टीम 22 सितंबर की सुबह राजधानी पहुंच रही है।