रायपुर। आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने आज राजनांदगांव के दो बडे ग्रुप पर छापे मारे। एबिस ग्रुप और कमल सॉलवेंट के यहां आज सुबह विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे। इनमें से एविस ग्रुप का दूध, पॉल्ट्री और अंडे का बड़ा कारोबार है।
वहीं कमल सॉलवेंट में आइल प्रोसेसिंग का काम होता है। एविस ग्रुप के मालिक बहादुर अली ओर कमल सॉलवेंट के दामोदर दास मूंदड़ा हैं। विभाग केज्वांइट डायरेक्टर इंवेस्टीगेशन संजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्यवाही चल रही है।