( फोटो: मॉल के लेडीज सेक्शन में कपड़े पसंद करते सदर्न एक्सप्रेस के एंजेलो परेरा और प्रसन्ना )
रायपुर। चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के क्वालीफायर मैच में लगातार तीन मैच हारने के बाद सदर्न एक्सप्रेस के खिलाड़ी बुधवार को मॉल पहुंचे। मॉल पहुंचने के बाद उन्होंने कई शॉप पर अपनी पसंद के प्रोडक्ट देखे, लेकिन सबसे अधिक समय गुजारा लेडीज सेक्शन में। यहां जिन प्लेयर्स की शादी हो गई है, उन्होंने अपनी पार्टनर के लिए शॉपिंग की वहीं दूसरे खिलाड़ियों ने भी अपने परिजनों के लिए सामान खरीदा।
गौरतलब है कि रायपुर शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों में से एक भी मैच में पहली बार खेल रही सदर्न एक्सप्रेस को सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि उनके कप्तान ने कहा कि उन्हें मलिंगा और दिलशान की बेहद कमी खली, यही कारण रहा कि उनकी टीम ने संघर्ष तो खूब किया, लेकिन जीत नहीं सके। अपनी हार का गम श्रीलंकाई खिलाड़ियों के चेहरों पर साफ नजर आ रहा था।
PICS: PRAVEEN DEWANGAN
आगे की स्लाइड में देखिए मॉल में शॉपिंग की और अधिक तस्वीरें