रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इंटर कॉलेज फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक रावतपुरा फिजिकल इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय स्पर्धा के लिए प्रगति कॉलेज, साइंस कॉलेज, छत्तीसगढ़ कॉलेज, अभनपुर, धमतरी, सेंट विंसेंट कॉलेज और रावतपुरा की टीमें शामिल होंगी।
प्राचार्य डॉ सुमित तिवारी ने बताया कि स्पर्धा के बाद रायपुर परिक्षेत्र की टीम घोषित की जाएगी तो बिलासपुर में 28 से 30 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल होगी। राज्य स्तरीय स्पर्धा के बाद रविशंकर विवि की टीम बनेगी जो ऑल इंडिया इंटर विवि स्पर्धा में अपना दमखम दिखाएगी।