पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृत छात्रों को राहत की मांग पर एबीवीपी ने रविवि में किया प्रदर्शन, कल कार्यपरिषद में होगा फैस

संस्कृत छात्रों को राहत की मांग पर एबीवीपी ने रविवि में किया प्रदर्शन, कल कार्यपरिषद में होगा फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। रविवि से संबद्ध संस्कृत के छात्रों के लिए पुराना नियम लागू करने की मांग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी ने बुधवार को रविवि में प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय ने संस्कृत के छात्रों को परीक्षा में संस्कृत में ही जवाब देने की अनिवार्यता लागू की है। इस साल इस पर सख्ती की गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए। तब से नए नियम को बदलकर पुराना नियम लागू करने की मांग की जा रही है।
इस संबंध में एबीवीपी ने आज ज्ञापन भी सौंपा। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय में कल कार्यपरिषद की बैठक होने वाली है। छात्रों की मांग पर विवि इस मामले को कार्यपरिषद में रखेगा। यहां से उन्हें राहत मिलती है तो फिर से संस्कृत वाले छात्र परीक्षा में अपना जवाब हिंदी में दे पाएंगे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रहित में फैसले नहीं हुए तो आगे भी प्रदर्शन होगा।