पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीए, बीएससी और बीसीए के ऑनलाइन आवेदन कल तक

बीए, बीएससी और बीसीए के ऑनलाइन आवेदन कल तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीसीए पूरक के ऑनलाइन आवेदन कल यानी 18 सितंबर तक भरे जाएंगे। पूरक परीक्षा में इसके बाद इस संकाय के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। पिछले दिनों इसके आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत बीए पार्ट-1, बीएससी पार्ट-1 और 2 और बीसीए पार्ट-1 और 2 के आवेदन भरे जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को उसकी हार्ड कॉपी 20 सितंबर तक संबंधित परीक्षा केंद्रों में जमा करना जरूरी है। गौरतलब है कि पूरक परीक्षा की समय-सारणी विवि ने पहले ही जारी कर दी है। इसके तहत परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक होंगी। कई विषयों के आवेदन पहले ही भरे जा चुके हैं।