पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापता तीन माह की बच्ची की मां ने खोला राज, पुलिस ने साधी चुप्पी

लापता तीन माह की बच्ची की मां ने खोला राज, पुलिस ने साधी चुप्पी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के उरकुरा क्षेत्र से सोमवार की सुबह घर से लापता हुई तीन माह की बच्ची हेम पुष्पा के मामले में पुलिस की पड़ताल अंतिम नजीते तक पहुंच गई है। बच्ची के साथ किसी तरह की अनहोनीआशंका को लेकर उसके माता-पिता से रातभर पूछताछ की गई। मां से हुए पूछताछ में कुछ क्लू मिले हैं जिससे बच्ची के गायब होने का खुलासा किया जा रहा है। पुलिस को अभी तक बच्ची के बॉडी या जीवित नहीं मिली है। इसको लेकर पुलिस आलाधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।

उरकुरा के मठापारा में रहने वोल तिलकराज लोधी की तीन माह की बेटी हेमपुष्पा सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस कमरे से गायब हो गई। तिलकराज उस दौरान काम पर गया था। घर में उसकी पत्नी राजकुमारी, तीन साल का बेटा और तीन माह की बेटी थी। बच्ची को घर में सुलाकर बाहर से दरवाजे का सांकल लगाकर उसकी पत्नी सवा दस बजे के आसपास बेटे को लेकर घर के पास स्थित तालाब में नहाने चली गई। आधे घंटे बाद लौटी तो घर में सो बच्ची गायब मिली। इस मामले में पुलिस को तिलकराज के पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। मूल रूप से यूपी का रहने वाला तिलकराज कुछ दिनों पहले ही रायपुर आया था। बच्ची के गायब होने में उसकी पत्नी और करीबियों की भूमिका अब तक सामने आई है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि जब तक बच्ची की बॉडी नहीं मिल जाती, कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यह तो तय है कि बच्ची के लापता होने में परिवार के लोग ही शामिल है। शाम तक पुलिस इस मामले की खुलासा करने की बात कह रही है।