पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी आते ही प्रैक्टिस में जुटे कैप कोबराज के सितारे

राजधानी आते ही प्रैक्टिस में जुटे कैप कोबराज के सितारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। चैंपियंस लीग टी-20 के मुख्य दौर के पहले मैच के लिए कैप कोबराज की टीम बुधवार सुबह 9 बजे राजधानी पहुंची। इसके बाद टीम दोपहर 1 बजे प्रैक्टिस करने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहुंची। बाएं हाथ के बल्लेबाज जेपी डुमिनी टीम के साथ नहीं आए हैं और उनका लीग मैच खेलना तय नहीं है। टीम प्रबंधन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मैदान पर उतरते ही सभी खिलाडिय़ों ने लगभग 45 मिनट तक फुटबॉल खेला। इसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट ने तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर की आधे घंटे तक मालिश की। इसके बाद वे और स्पिनर रॉबिन पीटरसन ने हाशिम अमला और रिचर्ड लेवी को घंटों बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराई। टीम में 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इनमें जस्टिन ओंटांग, हाशिम अमला, रिचर्ड लेवी, जस्टिन कैंप, डेन विलास, रोरी क्लिनवेल्ट, डेन पिड, वेर्नोन फिलेंडर, चाल्र्स लेंगवेल्ट और रॉबिन पीटरसन जैसे स्टार शामिल हैं। इससे पहले कोबराज की टीम 2009 में चैंपियंस लीग में शामिल हो चुकी है और उस समय टीम ने सेमीफाइनल तक पहुंची थी।