पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप छात्रा के नाम से बनाई फेसबुक आईडी, उसके भाई बहन को भेजी अश्लील तस्वीरें

संदीप छात्रा के नाम से बनाई फेसबुक आईडी, उसके भाई-बहन को भेजी अश्लील तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के संचालित हॉस्टल में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के फोटो से छेड़छाड़ कर उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसके भाई-बहन सहित अन्य रिश्तेदारों को भेज दिया। सायबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कसडोल का रहने वाला है।

सरस्वती नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के हॉस्टल में रहने वाली 20 साल की छात्रा राजधानी में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उसे कुछ दिन पहले जानकारी मिली कि उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कोई उसके रिश्तेदारों और परिचितों को अश्लील फोटो भेज रहा है। इतना ही नहीं गंदे कमेंट्स भी लिखे जा रहे हैं। इस मामले में सायबर सेल ने जांच की तो पाया कि छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला कसडोल का रहने वाला हरदयैल नामक युवक है। उसका मोबाइल नंबर 86022-73252 है। पुलिस ने मंगलवार की रात छात्रा की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।