- Hindi News
- भारत को रोलबॉल में मिला सोना, छग की अंजली का शानदार प्रदर्शन
भारत को रोलबॉल में मिला सोना, छग की अंजली का शानदार प्रदर्शन
रायपुर। भारतीय रोलबॉल टीम ने ढाका में आयोजित दूसरी दक्षिण एशियाई रोलबॉल चैँपियनशिप के पुरुष और महिला वर्ग में सोना जीता। महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में भारत ने नेपाल को 7-1 से हराया। फाइनल में सेंटर हाफ में खेलने उतरी अंजली ने बेहतरीन बचाव किया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 12-0 और नेपाल को 8-0 से हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ अंजली ने 3 और नेपाल के खिलाफ दो अंक बनाए थे। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-2 से मात दी। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 7-2 से हराया था। पुरुष वर्ग में छग की ओर से अनुराग मजूमदार ने अच्छा प्रदर्शन किया। सोना जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी बुधवार को राजधानी पहुंचे।