पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी का यह है हाल, राजभवन के पास बस्ती में मिले डेंगू के तीन मरीज

राजधानी का यह है हाल, राजभवन के पास बस्ती में मिले डेंगू के तीन मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: राजधानी में गंदगी का आलम।
रायपुर। राजधानी में डेंगू के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक 40 मरीज मिल चुके हैं और पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को राजभवन व पीएचक्यू के बीच बसी बस्ती में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने इस बस्ती में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का ब्लड सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अश्विनी देवांगन ने बताया कि मरीज झुग्गी बस्ती में रहते हैं।
मरीजों के परिजनों का भी ब्लड सैंपल लिया गया है। लोगों को कहना है कि बदहाल सफाई के कारण मच्छर बढ़ गए हैं। फागिंग नहीं होने से यह समस्या बढ़ती ही जा रही है। देवांगन ने बताया कि मरीजों का नाम व हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है।