पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेल डाक्टरों के साथ रहने में परहेज, कॉलेज प्रबंधन मना रहा फिमेल डॉक्टरों को

मेल डाक्टरों के साथ रहने में परहेज, कॉलेज प्रबंधन मना रहा फिमेल डॉक्टरों को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पीजी होस्टल की कमी से जूझ रहा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अजीब स्थिति में फंस गया है। महिला रेसीडेंट डॉक्टरों को पुरुष होस्टल में रहने की अनुमति तो दे दी गई है, लेकिन महिला डॉक्टर वहां रहने से बिदक रहे हैं। बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने एक अक्टूबर तक होस्टल में शिफ्ट होने का फरमान जारी किया है।

एमसीआई ने पीजी होस्टल की कमी पर आपत्ति की थी। ऐसे में कॉलेज काउंसिल की बैठक में मेल व फिमेल डॉक्टरों को साथ रहने की अनुमति दे दी गई। भूतल पर मेल व प्रथम तल पर महिला डॉक्टर रहेंगी। सीढ़ी में लोहे का गेट भी लगा दिया गया है, लेकिन कोई महिला डॉक्टर वहां शिफ्ट होने के लिए तैयार नहीं है।
हालांकि कॉलेज प्रबंधन का दावा था कि इस निर्णय के पहले महिला रेसीडेंट डॉक्टरों से चर्चा की गई थी और सभी ने रहने की अनुमति दी थी। जेडीए के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश ध्रुव ने भी इसकी पुष्टि की थी। इस संबंध में चीफ वार्डन डॉ. एएस दाऊ ने छुट्टी में रहने की बात कहकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।