( फोटो: दिल्ली की मुस्कान और नाजिया जिन्हें चाचा-चाची ने बंधक बनाकर रखा था। )
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के कबीर नगर इलाके में एक दंपति ने दिल्ली से आई अपनी 8-10 साल की दो भतीजियों को पिछले छह महीने से बंधक बनाकर रखा था। वे उनसे घर का काम कराते थे और हाथ-पैर बांध कर रखते थे। दोनों बच्चियों मुस्कान और नाजिया के पूरे शरीर में जलाने और मार के निशान हैं।
चाइल्ड लाइन की टीम ने बुधवार शाम को पुलिस की मदद से दोनों बच्चियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। दोनों बेहद कमजोर हैं, उन्हें इलाज के रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया है।
आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर चाइल्ड लाइन के साथ पुलिस ने एमआईजी 172, कबीर नगर में दबिश दी। मौके से दोनो बच्चियों को छुड़वाया गया और आरोपी कमल हसन और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है।
आगे पढ़ें कैसे पड़ोसियों ने दी चाइल्ड लाइन को सूचना और कैसे पकड़ा आरोपियों को
PHOTO : PRAVEEN DEWANGAN