रायपुर। कैप कोबराज को चैंपियंस लीग के मुख्य दौर के मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी घुटन की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। डुमिनी का प्रदर्शन भारतीय उपमहाद्वीप में काफी शानदार रहा है। डुमिनी ने 2009 में चैंपियंस लीग के दौरान सर्वाधिक 276 रन बनाए थे और 8 विकेट भी झटके थे। अब टीम का पूरा दारोमदार हाशिम अमला, जस्टिन कैंप, कप्तान ओंटांग और वेर्नोन फिलेंडर पर रहेगा।
कैप टीम में हाशिम अमला, वेर्नोन फिलेंडर, जस्टिन कैंप, रॉबिन फिलेंडर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का मुख्य दौर का पहला मुकाबला 19 सितंबर को रात 8 बजे न्यूजीलैंड की नार्दर्न नाइट्स से होगा। नार्दर्न नाइट्स ने मैदान पर खेले गए अपने तीनों क्वालिफाइंग मुकाबलों में जीत दर्ज की है। रायपुर में 23 सितंबर को चैंपियंस लीग का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। मुख्य दौर के इस मैच में नार्दर्न नाइट्स का मुकाबला आस्ट्रेलिया की होबार्ट हुरिकंस से होगा। होबार्ट की टीम 22 सितंबर की सुबह राजधानी पहुंच रही है।
टीम: हाशिम अमला, जस्टिन कैंप, रोरी क्लिनवेल्ट, चार्ल्स लेंगवेल्ट, रिचर्ड लेवी, एवी मैग्जीमा, जस्टिन –ंटांग (कप्तान), रॉबिन पीटरसन, वेर्नोन फिलेंडर, डेन पिट, क्वाबा, रेमेला, स्टीआन वेन और डेन विलास।