( फोटो: अपने टाइगर दोस्त के साथ खेलता चेंदरु, आज से एक साल पहले चेंदरू की गुमनामी में मौत हो गई थी )
रायपुर। बस्तर का रियल मोगली कहलाने वाले चेंदरू ने साल भर पहले 18 सितंबर को दुनिया को अलविदा कहा था। साठ साल पहले चेंदरु ने दुनिया भर का ध्यान खींचा था। फ्रांस, स्वीडन, ब्रिटेन और दुनिया के कोने-कोने से लोग सिर्फ उसकी एक झलक देखने को, उसकी एक तस्वीर अपने कैमरे में कैद करने को बस्तर पहुंचते थे। बस्तर की मारिया जनजाति का चेंदरु मंडावी पूरी दुनिया में टाइगर ब्वॉय और रियल मोगली के नाम से प्रसिद्ध हो गया।
चेंदरू के जीवन का दिलचस्प पहलू था उसकी टाइगर से दोस्ती, वह भी किसी चिड़ियाघर के नहीं, रियल जंगल के। दोस्ती भी ऐसी कि दोनों हमेशा साथ ही रहते थे, खाना,खेलना, सोना सब साथ-साथ।
देश विदेश में बस्तर को पहचान दिलाने वाले चेंदरु पर 1960 में 'द जंगल सागा' (इंग्लिश में: द फ्लूट एंड द एरो) नाम की स्वीडिश फिल्म बनी थी, उसके दोस्त टाइग़र के साथ उसकी दोस्ती के बारे में दिखाया गया था। फिल्म ने उसे द्नियाभर में मशहूर कर दिया। चेंदरु पर 'ब्वाय एंड द टाइगर' नाम की एक किताब भी लिखी गई।
आगे की स्लाइड में देखिए बस्तर ब्वॉय की और अधिक तस्वीरें और पढ़िए कैसे एक रियल हीरो बन गया चेंदरू