पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति को शराब पीने से रोका तो डंडे से की पिटाई, मौत

पति को शराब पीने से रोका तो डंडे से की पिटाई, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्यामनगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला शिवप्रसाद यादव (56) 12 सितंबर की दोपहर दो बजे शराब पीकर घर पहुंचा। उसकी पत्नी हीराबाई (50) ने उसके बिगड़ते सेहत को लेकर शराब पीने से मना किया, इस पर आरोपी शिवप्रसाद ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वह उसे डंडे से पीटने लगा।
इससे उसके सिर और सीने पर गहरी चोट लगी। उसे गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 17 सितंबर की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 320 का मामला कायम कर लिया है।