रायपुर। चैंपियंस लीग टी-20 के क्वालिफाइंग मुकाबलों के लिए टिकटों की भारी मांग थी। वहीं दूसरी ओर से 19 सितंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले नार्दर्न नाइट्स और कैप कोबराज के मैच के लिए अब तक केवल 20 प्रतिशत टिकट ही बिक सके हैं। क्वालिफाइंग राउंड में मुंबई इंडियंस और लाहौर लायंस के खिलाड़ियों को देखने के लिए प्रशंसकों में काफी उत्सुकता थी।
मुख्य दौर में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें ही बचीं हैं। एशियाई टीम नहीं होने के कारण टिकटों की मांग में आई है। छग क्रिकेट संघ क्वालिफाइंग मुकाबलों में 41 हजार टिकटों की बिक्री के बाद काफी गदगद था, लेकिन मुख्य दौर के टिकटों की मांग में आई गिरावट उन्हें चिंता में डाल सकती है। मैच में अभी एक दिन बाकी है और आशा की जा रही है कि अधिक से अधिक टिकट बिक जाएंगे।