रायपुर। छत्तीसगढ़ के म्यूथाई खिलाडिय़ों ने
हैदराबाद में आयोजित 15वीं सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में 7 स्वर्ण, 11 रजत और दो कांस्य सहित 20 पदक पर कब्जा किया। छग ने सर्वाधिक पदकों के साथ ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया। स्वर्ण जीतने वाले खिलाडिय़ों में नीलिमा यादव, कमलेश देवांगन, अनिता जांगड़े, महेश कुमार, ऋषभ, प्रणब और नागेश शामिल हैं। वहीं भारती साहू, विभा ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, सौम्या, हरबंश कौर, मयूर
सोनी, संदीप, शुभम, सूरज और मिलन ने रजत पर कब्जा किया जबकि हर्ष और पवन ने कांस्य जीते। स्पर्धा के बाद राज्य के कमलेश देवांगन का चयन भारतीय टीम में हुआ। भारतीय टीम 14 से 23 नवंबर तक थाईलैंड में होने वाली चौथी एशियन बीच गेम्स में शामिल होगी।