रायपुर। राजधानी के मोहवा बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक गर्भवती महिला को सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहवा बाजार के डबरा पारा में रहने वाली रोशन दास की पत्नी 25 वर्षीय पत्नी गया बाई आठ माह की गर्भवती थी। उसे १७ सितंबर की सुबह अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ। इसको लेकर उसके परिजनों की तरफ से पहले तो आसपास के डॉक्टरों से संपर्क किया गया।
इसके बाद उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उसकी मौत हो गई थी। महिला को सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।