पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरसींवा और अभनपुर ब्लॉक की मैराथन स्पर्धा 20 को

धरसींवा और अभनपुर ब्लॉक की मैराथन स्पर्धा 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। खेल विभाग की ओर से धरसींवा और अभनपुर ब्लॉक की मैराथन स्पर्धा 20 सितंबर को आयोजित की जा रही है वहीं तिल्दा ब्लॉक की स्पर्धा 21 को होगी। आरंग ब्लॉक की स्पर्धा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। सहायक संचालक राजेंद्र डेकाटे ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर पुरुष वर्ग में 10 किमी और महिला वर्ग में 5 किमी की दौड़ आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर के विजेता खिलाड़ी अगले महीने होने वाली जिला स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे। जिला स्तर पर पुरुष वर्ग में 20 किमी और महिला वर्ग में 10 किमी की दौड़ आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी 12 जनवरी को होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय स्पर्धा में पुरुष वर्ग के लिए 30 किमी और महिला वर्ग के लिए 20 किमी की दौड़ आयोजित की जाती है।