(फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर)
रायपुर। अमिताभ बच्चन के चर्चित टीवी शो
कौन बनेगा महाकरोड़पति में हॉट सीट पर बैठ कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी अपने सामान्य ज्ञान का टेस्ट देते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो डॉ सिंह ऐसे पहले नेता होंगे जो सीएम रहते हुए
बिग बी के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे। शो के सेलिब्रिटी सेगमेंट के अंतर्गत डॉ सिंह को शामिल होने का न्योता दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने न्योता स्वीकार भी कर लिया है। शो के लिए शूटिंग रायपुर में ही होगी और शो का प्रसारण 28 सितम्बर को रात 8:30 बजे
सोनी टीवी पर होगा। इस कड़ी में
अजय देवगन के भी शो में शामिल होने की संभावना है।
दस ट्रक में भरकर आया सामान, हॉट सीट भी पहुंची रायपुर (अगली स्लाइड में देखें तस्वीर)
इनडोर स्टेडियम में
केबीसी का सेट बनाने के लिए बुधवार रात 10 ट्रकों में भर कर सामान पहुंचाया गया। जिस पर अमिताभ बैठेंगे, वह कुर्सी भी लाई गई है। सेट डिजाइन करने वाली वर्षा जैन भी रायपुर पहुंच गई हैं। वर्षा रायपुर की ही हैं।
कल मुख्य सचिव लेंगे बैठक
मुख्य सचिव विवेक ढांढ शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेने वाले हैं। इसमें शूटिंग के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट, ट्रैफिक इंतजाम आदि पर चर्चा की जाएगी।
27 को पहुंचेंगे बिग बी
शो के लिए
अमिताभ बच्चन 27 सितम्बर की सुबह रायपुर पहुंचेंगे। बिग बी को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जाएगा।
आधे पास मांगे सरकार ने
केबीसी के इस एपिसोड की शूटिंग के लिए रायपुर में तैयारियां चल रही हैं। शो में बतौर ऑडियंस शामिल होने के लिए पास बांटने का पूरा अधिकार
सोनी चैनल के पास है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार कोशिश कर रही है कि उसे आधे पास दे दिए जाएं, ताकि प्रदेश के विशिष्ट अतिथियों को केबीसी में प्रवेश मिल सके।
सोनी चैनल की ओर से कुल 4000 पास बांटने की व्यवस्था की गई है। 1000 पास प्रतिभागियों के लिए और 1000 पास स्पॉन्सर्स के लिए रखे गए हैं। राज्य शासन की तरफ से बाकी 2000 पास मांगे गए हैं। चैनल द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि राज्य सरकार शूटिंग पर होने वाले खर्च में रियायत दिला दे। चैनल ने शूटिंग के लिए इनडोर स्टेडियम बुक करवाया है। यह बुकिंग 17 से 29 सितंबर तक के लिए है। इसके लिए राज्य सरकार 20 लाख रुपए लेगी, लेकिन चैनल ने अब तक मात्र 2 लाख रुपए जमा किए हैं और वह 18 लाख रुपए की रियायत पाने की कोशिश में है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...