पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब स्टेडियम तक जा सकेंगे वाहन, नहीं पार करने होंगे खेत, कीचड़ और नालियां

अब स्टेडियम तक जा सकेंगे वाहन, नहीं पार करने होंगे खेत, कीचड़ और नालियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फोटो: भास्कर डॉट कॉम पर प्रकाशित खबर का स्क्रीन शॉट) 
 
रायपुर। नया रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंग इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस लीग मैच देखने वालों को अब मैच देखने के लिए खेत, और कीचड़ के बीच से नहीं गुजरना होगा। अब दर्शकों को गाड़ी दो किमी दूर पार्किंग स्टैंड में खड़ी कर कीचड़ में नहीं चलना पड़ेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने नयी व्यवस्था की है। आपको बता दें कि dainikbhaskar.com ने दर्शकों की इस परेशानी को फोटो के साथ प्रकाशित किया था।

यातायात पुलिस के एडीशनल एसपी बलराम हिरवानी ने बताया कि प्रशासन ने स्टेडियम के पास ही चारपहिया और दो पहिया वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था कर दी है। हिरवानी ने बताया कि 19 और 23 सितंबर को होने वाले चैंपियंस लीग के दोनों मैच के लिए पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
 
ऐसी होगी व्यवस्था 
 
मैच के देखने आने वाले दर्शकों के दोपहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम के पास सांई अस्पताल की तरफ नर्सिंग पार्किंग की तरफ की गई है।
 
दोपहिया चालक छेरीखेड़ी होते हुए स्टेडियम के पास तालाब समीप अपनी गाड़ी पार्क करेंगे। वहीं चार पहिया वाहन चालक नवागांव होकर परसदा स्टेडियम से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बनाए गए नए पार्किंग स्टैंड में अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
 
स्टेडियम के समीप बनाए गए पार्किंग स्टैंड फुल होने के बाद ही नवागांव पार्किंग पर वाहन खड़े करवाए जाएंगे।
 
आगे की स्लाइड में देखिए कैसे दिक्कतों को पार कर स्टेडियम तक पहुंच रहे थे लोग।