पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबीसी की हॉट सीट पहुंची रायपुर, अब बिग बी का इंतजार

केबीसी की हॉट सीट पहुंची रायपुर, अब बिग बी का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। बुधवार देर रात इंडोर स्टेडिय में केबीसी के सेट के लिए १० ट्रकों में सामान आया। इसमें सबसे खास बात यह हैं कि जिस हॉट सीट में अमिताभ बैठेंगे वह हॉट सीट भी रायपुर पहुंच गई है। इसके अलावा सेट अप में लगने वाली लाइट समेत अन्य सामान भी राजधानी पहुंच गया। केबीसी के सेट को डिजाइन करने वाली वर्षा जैन भी रायपुर पहुंच गई है। बता दें कि केबीसी का सेट राजधानी की बेटी वर्षा जैन ही डिजाइन करती हैं। हालांकि यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं। लेकिन केबीसी को इंडोर स्टेडियम किराए से दिए जाने के कई नुकसान भी सामने आने लगे है। नगर निगम इससे पहले भी स्टेडियम जिसे भी किराए से देता है पहले स्टेडियम के अंदर कारपेट बिछवाता है, जिससे स्टेडियम खराब न हो। लेकिन केबीसी की टीम द्वारा स्टेडियम के अंदर ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है। ऐसा न करने की वजह से बड़े-बड़े लोहे के सामान से इंडोर स्टेडियम के अंदर हिस्सा खराब होना का डर पैदा हो गया हैं। जिस वक्त यह पूरा सामान अंदर रखा जा रहा था तब निगम के अधिकारी वहां मौजूद थे। लेकिन किसी भी अधिकारी ने केबीसी की टीम से इंडोर स्टेडियम के रख रखाव रखने की हिदायत नहीं दी।
०० मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा स्टेडियम!
आज पूरे दिन भर राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा रही कि सोनी टीवी को १ लाख ८५ हजार रुपए प्रतिदिन के किराए वाला स्टेडियम अब मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।