रायपुर। शहर के अभिषेक सारडा ने 14 सितंबर को पुणे में हुए कंपीटिशन में मिस्टर पुणे का खिताब जीता। बचपन से ही मॉडलिंग करने की चाहत रखने वाले अभिषेक ने पुणे में रहकर मिस्टर यूनिवर्सिटी का खिताब भी जीता है। मॉडलिंग पेजेंट में उन्हें मिस्टर फोटोजेनिक और परफेक्ट फिजिक के टाइटल भी मिले हैं। बिग बाजार जैसे ब्रांड के लिए उन्होंनें शो भी किए हैं। मिलिंद सोमन जैसा मॉडल बनना उनका सपना है।
मॉडलिंग के साथ पढ़ाई भी
23 साल के अभिषेक बतौर प्रोफेशन अभिषेक सीए हैं और पुणे की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में जॉब कर रहे हैं। इसके साथ ही वे एलएलबी भी कर रहे हैं। उन्होंनें शहर के राजकुमार कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर बीकॉम करने पुणे चले गए। यहां 2012 में सीए की डिग्री मिलने के बाद उन्हें लगा कि जॉब सिक्योरिटी मिल गई है और अब अपने शौक को पूरा किया जा सकता है।