रायपुर। वेस्टर्न आउटफिट में नजर आने वाले स्टूडेंट्स वेलकम पार्टी में ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए। साड़ी में नजर आए न्यू स्टूडेंट्स अपने लुक को लेकर अपने दोस्तों से पूछते भी नजर आए कि वे लग कैसे रहे है। बहुत से स्टूडेंट्स तो सेल्फी लेते भी नजर आए।
वेलकम के बाद तो सभी चुपचाप से चेयर में बैठे दिखे, लेकिन जैसे ही सीनियर्स ने एनाउंस किया कि जूनियर्स डांस फ्लोर में आकर अपना डांसिंग हुनर दिखाएं तो सभी थिरकने बेताब हो गए।
कुछ ऐसा नजारा पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन कॉलेज में गुरुवार को वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारिता, बीसीए तथा कॉमर्स डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने हिस्सेदारी की।
इस दौरान इंट्रोडक्शन राउंड के दौरान जूनियर्स ने अपना परिचय दिया। किसी ने हाय-हेलो कहकर संबोधित किया तो किसी ने नमस्ते कहकर। इस दौरान सभी ने रिमिक्स तथा बालीवुड गीतों पर जमकर डांस किया।
रूमाल गेम, एक्सप्रेशन गेम, फिल्मी क्विज जैसी प्रतियोगिता को जितने के अलावा एंजॉय करते भी स्टूडेंट्स नजर आए।
इस फ्रेशर पार्टी में मिस अग्रसेन आकांक्षा शर्मा, मिस्टर अग्रसेन आलोक शर्मा, मिस एक्टिव लवीना कमल शाम्भवी, मिस्टर एक्टिव विशाल साहू, बेस्ट स्माइल दीक्षा सिंह, मिस मैचिंग ऋतु, मिस्टर मैचिंग बंदे, बेस्ट पर्सनालिटी अतुल वर्मा को चुना गया।
कार्यक्रम में कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर अमित अग्रवाल, प्राचार्य डा. देवेंश शर्मा शामिल हुए।