( फोटो: मैच के एक दिन पहले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंची नादर्न नाइटस की टीम। )
रायपुर। हमने यहां तीन क्वालिफायर मैच खेले हैं और सभी भी जीत मिली। हमारे खिलाड़ी मैदान और पिच के माहौल को अच्छी तरह समझते हैं और कैप कोबराज के खिलाफ होने वाले मुख्य दौर के महत्वपूर्ण मुकाबले में हमें इसका फायदा मिलेगा। मैच के एक दिन पहले गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए नार्दर्न नाइट्स के ओपनर एंटन डेवकिच ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि भले ही टीम के मिडिल ऑर्डर को यहां ज्यादा खेलने का मौका न मिला, लेकिन टी-20 में यह ज्यादा मायने नहीं रखता है। खिलाड़ी हमेशा अपने मौके के लिए तैयार रहते हैं। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बताते हुए डेवकिच ने कहा कि टी-20 में फॉर्म का अच्छा या खराब होना मायने नहीं रखता है। एक या दो खिलाड़ी कभी भी मैच को इधर से उधर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि रात में होने वाले मैच में ओस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
हमें छुपे रुस्तम की तरह प्रदर्शन करेंगे: ओंटांग
कैप कोबराज के कप्तान ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि भले ही हमें मैदान के माहौल के बारे में ज्यादा न मालूम पर मैच में छुपे रुस्तम की तरह प्रदर्शन करेंगे। हमने यहां आने से पहले दक्षिण अफ्रीका में अच्छी तैयारी की है। डुमिनी के बाहर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका न होना हमारे लिए बड़ी क्षति है। हमारी टीम में हाशिम अमला जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा हमारे पास विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज और युवा खिलाड़ी हैं जो मैच को इधर से उधर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां 160-170 का स्कोर बचाया जा सकता है।
आगे देखिए शारदा त्रिपाठी की फोटो में क्रिकेटर्स का अभ्यास।