रायपुर। आईफोन ने बुधवार की रात अपना लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 8 भारत में लांच किया। लांच होते ही देर रात तक आईफोन यूजर अपना फोन अपडेट करते रहे।
सॉफ्टवेयर अपडेशन के लिए क्वेरी करने कुछ लोग रायपुर में सुबह से ही
मोबाइल शॉप पर पहुंचे। यूथ ने खुद ही इंटरनेट से सॉफ्टवेयर अपडेट कर लिया। लेकिन कुछ लोगों ने सर्विस सेंटर पर जाकर गुरूवार की सुबह अपडेशन कराया।
आईओएस 8 4 s 5, 5 ष्ट, 5 s के अलावा, फिफ्थ जेनरेशन आईपॉड टच और सभी आईपैड्स में डाउनलोड किया जा सकता है।
आईफोन 6 और 6 प्लस में यह शुरू से ही होगा।
पसंद आया हेल्थ किट
अपडेटेड वर्जन में हेल्थ किट एप्प लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हेल्थ के सामान्य फीचर्स के साथ ही इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, ऑक्सीजन रेट, वजन, रेस्पिरेटरी रेट, कितनी नींद लेनी चाहिए, कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए, ये सभी डिटेल्स के लिए एप्प में अलग कॉलम है, जो अलग रंग में दिखेगा।
इनके बीच आसानी से नेविगेट किया जा सकता है। इस एप्प के जरिए ब्लड मॉनिटर किया जा सकता है। एप्प में एक सेंट्रल कार्ड भी है जो यूजर की हेल्थ रिपोर्ट रखता है। इस रिपोर्ट के डाटा को किसी भी इमरजेंसी के समय इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन पास में हो, तो यूजर को अपनी रिपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी या हार्ड कॉपी अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है।