पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर घूमने आए व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

शहर घूमने आए व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के सरोना ट्रैक के पास गुरुवार को पटरी लाइन पार करते समय एक युवक की कटकर मौत हो गई। मृतक के जेब से मिले पर्स से उसकी पहचान गरियाबंद के गेंदलाल (४०) के रूप में हुई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के खबर कर दी गई है।
आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरापुर में रहने वाले गयाराम ने ट्रेन से किसी व्यक्ति के कटने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर जाकर देखा कि ट्रेन से कटने के कारण एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। उसके जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई। मृतक गेंदलाल गरियाबंद के छुरिया थाने का रहने वाला था। वह बुधवार को रायपुर घूमने आया था। गुरुवार की सुबह नौ बजे के आसपास गेंदलाल भनपुरी से सरोना जाने वाली ट्रैक (रेलवे ट्रैक पोल ८३२/ ७) के पास कट गया था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।