पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ अंतागढ़ उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी ने नोटा को हराया

छत्तीसगढ़ अंतागढ़ उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी ने नोटा को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर-कांकेर। छत्तीसगढ़ की अंतागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि यहां पर दूसरा स्थान नोटा को मिला है और तीसरे स्थान पर अम्बेडकराइट पार्टी के प्रत्याशी ने मत प्राप्त किए। ऐन मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान से हट जाने के बाद यहां भाजपा की टक्कर का कोई प्रत्याशी ही नहीं बचा था, ऐसे हालात में लोगों ने गुस्से में नोटा को ही ज्यादा वोट दिए।

शनिवार को मतगणना के बाद अंतागढ़ उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, इनमें भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को 63, 616 मत मिले। इसके बाद 13, 506 लोगों ने नोटा का बटन दबा दिया। अम्बेडकर पार्टी के रुपधर पुडो को 12086 वोट मिले।
हाईकमान तक पहुंची बात
विक्रम उसेंडी के सीट छोड़ने के बाद इस सीट पर उपचुनाव की करवाए गए थे। इस उपचुनाव ने दिलचस्प मोड़ तब ले लिया था, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी मंतूराम पवार ने ऐन मौके पर अपना नामांकन ही वापस ले लिया। इस मामले पर खासा बवाल हुआ और मामला कांग्रेस हाईकमान दिल्ली तक पहुंचा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता विपक्ष टीएस सिंह देव को खुद दिल्ली दरबार में सफाई देने जाना पड़ा। इस पूरे प्रकरण में अंदरखाने में कांग्रेस की गुटबाजी की ही बात कही गई, लेकिन नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा।
11 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस
इस बार उपचुनाव में स्क्रूटनी के बाद मैदान में 13 उम्मीदवार थे। कांग्रेस के मंतूराम पवार अकेले नाम वापस लेने वाले नेता नहीं थे। इस सीट पर एक के बाद एक करके 11 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। अंत में एक मात्र अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार रूपधर पुड़ो बचे रहे। कहा तो यह भी गया कि भाजपा ने इस प्रत्याशी का नाम वापस में कराने की भी भरपूर कोशिश करने के बाद भी इसमें सफल नहीं हो सकी और अपने प्रत्याशी भोजराज नाग को निर्विरोध नहीं करा सकी।
बाद में मंतूराम पवार ने कहा कि वो तो चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते थे, लेकिन उन्होंने जब अपना नामांकन वापस लिया तब तक देर हो चुकी थी, कांग्रेस को अपना दूसरा उम्मीदवार खड़ा करने तक का मौका नहीं मिला। बहरहाल मंतूराम पवार ने दबे स्वरों में भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया।