पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा ब्लाक के चलते रविवार को चार लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

मेगा ब्लाक के चलते रविवार को चार लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। दाधापारा और सिलियारी स्टेशन के मध्य रेल पटरियों की मरम्मत की वजह से रविवार को रायपुर और बिलासपुर के बीच चार ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। रेलवे ने इन ट्रेनों के बदले कोई भी वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया है जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत दाधापारा-सिलियारी के बीच तीनों लाइनों में मरम्मत की जा रही है। इस वजह से रविवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके बाद 28 सितंबर को भी मेगा ब्लॉक किया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
58117 झारसुगड़ा-गोंदिया पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन में खत्म किया जाएगा। इस ट्रेन को बिलासपुर व रायपुर के बीच रद्द रखा जाएगा।
58118 गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर को रायपुर स्टेशन में समाप्त किया जाएगा। यह ट्रेन रायपुर व बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
68746 रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर रायपुर व बिलासपुर स्टेशन के बीच रद्द रहेगी।
68719 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रखी जाएगी।