पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं चला आइडिया, बनना चाहते थे सेंटर आफ अट्रेक्शन, रह गए बाहर

नहीं चला आइडिया, बनना चाहते थे सेंटर आफ अट्रेक्शन, रह गए बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फोटो : नागपुर से मैच देखने के लिए गेड़ियों पर आए दो क्रिकेट फैंस। : शारदा त्रिपाठी )

रायपुर। रायपुर में दो फैंस का सेंटर आफ अट्रेक्शन बनने का गुड आइडिया तब बैड आइडिया में बदल गया, जब उन्हें मैदान के अंदर जाने ही नहीं दिया गया। दरअसल शुक्रवार के मैच में दो क्रिकेटप्रेमी बांस की बनाई हुई गेडियों से चलकर यहां पहुंचे थे, ऐसा करके उनका इरादा पूरे ग्राउंड में अपनी प्रेजेंट दिखाना था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। पूरे मैच के दौरान वे मैदान के बाहर ही घूमते रहे।
चैंपियंस लीग के मुख्य दौर के मुकाबले में शुक्रवार को न्यूजीलैंड की नार्दर्न नाइट्स और दक्षिण अफ्रीका की कैप कोबराज के बीज जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। मैच में विदेशी खिलाड़ियों के बैट से निकल रहे चौके-छक्कों की बारिश का लोगों ने जमकर मजा लिया। भीड़ में दूसरों से जुदा दिखने के मकसद से किसी ने लंबे बालों की कैप पहनी तो कोई गेड़ी पर सवार होकर मैदान पहुंच गया।

कॉलेज स्टूडेंट्स दोस्तों के साथ एक जैसे कलर के कपड़ों में ग्रुप में मैच देखने पहुंचे। चौके छक्के लगते ही ये डांस करने लगते। क्रिकेटर्स के नाम से युवाओं ने खूब टीज भी किया। मैच के दौरान बीच बीच में हो रही बारिश से शुरू में लोग थोड़े परेशान हुए, लेकिन जैसे ही बारिश तेज हुई लोगों ने इसे एंजॉय करने में ही भलाई समझी।
जिन लोगों के फैमिली मेंबर मैच देखने गए थे। वे टीवी स्क्रीन पर मैच देखते हुए उनकी एक झलक का इंतजार करते रहे। हालांकि, बहुत कम ही लोग अपने फैमिली मेंबर्स को स्क्रीन पर देख पाए।