पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १०० से ज्यादा टीटीई डीआरएम कार्यालय में करेंगे धरना प्रदर्शन

१०० से ज्यादा टीटीई डीआरएम कार्यालय में करेंगे धरना-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। रायपुर रेल मंडल के कमर्शियल इंस्पेक्टर द्वारा अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर चेकिंग व वसूली करने का मामला गरमा गया है। शनिवार को इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन और रेलवे यूनियन के मध्य बैठक हुई। 100 से ज्यादा टीटीई इसमें शामिल हुए।
बैठक में तय किया गया है कि यदि रायपुर रेल मंडल सीआई टी नाग पर कार्रवाई नहीं करता तो डीआरएम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही डीआरएम का घेराव कर अपनी मांग रखने की बात कही गई है। रेलवे मजदूर कांग्रेस और मेंस एसोसिएशन ने भी टीटीई के इस मांग का समर्थन कर उनके साथ खड़े रहने की बात कही है। टीटीई के संगठन ने कहा है कि सीनियर डीसीएम द्वारा मांग ना मानने की स्थिति में 23 सितंबर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस कारण गरमाया है पूरा मामला
रायपुर मंडल के सीआई टी नाग अपने कॉमर्शियल स्क्वाड के साथ पिछले शनिवार को बिलासपुर से अमृतसर तक जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में तिल्दा स्टेशन से चढ़कर यात्रियों से अवैध वसूली शुरू की। जबकि बिलासपुर मंडल से चलने वाले टीटीई ही इस ट्रेन में चेकिंग कर सकते हैं। ट्रेन के एस-7 और एस-8 कोच में टीटीई जिंस मैथ्यू ने यात्रियों की चेकिंग कर ली थी। लेकिन नाग ने फिर से इसी कोच में चेकिंग शुरू कर यात्रियों से पैनाल्टी वसूल ली। इसका विरोध मैथ्यू ने किया। यहीं से दोनों के मध्य कहा सूनी हुई और मामला यहां तक पहुंच गया।