रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स प्रबंधन ने नर्सिंग कॉलेज के लिए गेस्ट फैकल्टी की चयन सूची जारी कर दी है। सूची में विभिन्न विषयों के लिए आठ लोगों का चयन किया गया है।
सूची में हिंदी के लिए डॉ. गिरिजाशंकर गौतम व डॉ. मीता अग्रवाल का चयन किया गया है। समाजशास्त्र के लिए डॉ. मीरा देवांगन, फिजियोलॉजी के लिए डॉ. गुंजन मिश्रा व डॉ. सुभाषमिता पंडा, अंग्रेजी के लिए संगीता आर व शमीना बानो को चुना गया है। न्यूट्रीशियन डॉ. निशा साम को भी चयनित किया गया है।