पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबीसी के लिए भेजा सही जवाब, फोन आने का लाखों लोग कर रहे इंतजार

केबीसी के लिए भेजा सही जवाब, फोन आने का लाखों लोग कर रहे इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी में होने वाले कौन बनेगा करोड़पति क्विज के लिए लाखों लोगों ने पूछे गए प्रश्न का सही जवाब दिए हैं। 17 सितंबर को प्रकाशित इस सवाल का जवाब दिए चार दिन होने जा रहे हैं, लेकिन सोनी चैनल द्वारा कोई फोन नहीं आने से लोग परेशान हो रहे हैं। वे इंतजार में है कि आखिर उन्हें हॉट सीट न सही कार्यक्रम में ही शामिल होने का मौका मिल जाए।

मेडिकल कॉलेज की डॉ. पायल जैन ने बताया कि उनके रिश्तेदारों व परिचितों ने यमुना नदी का सही जवाब दिया था, पर अब तक किसी के पास फोन नहीं आया है। वे इस संबंध में वेबसाइट में सर्च कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

राजधानी के ही प्रकाश साहू, डॉ. जयंत सिंह को भी केबीसी के फोन का इंतजार है। उनका कहना है कि वे केबीसी को लेकर बहुत ही रोमांचित हैं। जब सवाल का सही जवाब भेजा गया तो लाइन क्लोज होने का मैसेज आया, लेकिन शाम को रायपुर इवेंट के लिए सही मैसेज मिलने का एसएमएस आया। तब से वे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बेकरार हैं।