- Hindi News
- जब चीन के राष्ट्रपति बीवी का पर्स उठाते हैं तो....
जब चीन के राष्ट्रपति बीवी का पर्स उठाते हैं तो....
रायपुर। जब चीन के राष्ट्रपति को भी अपनी बीवी का बैग पकडऩा पड़ता है, तो आप किस खेत की मूली है कैप्शन के साथ चीन के राष्ट्रपति की फोटो इन दिनों फेसबुक से लेकर वाट्स एप्प तक खूब चर्चा में है। भारत पहुंचते ही फ्लाइट से उतरते समय अपनी पत्नी की हेल्प करने के लिए चीन के राष्ट्रपति ने उनका बैग पकड़ा। उनकी यह पिक्चर सोशल मीडिया पर जितनी तेजी से पॉपुलर हुई उतनी तो एमओयू की खबर भी नहीं फैली। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी और जिनपिंग की मुलाकातों के बारे में जोक्स और कार्टून मैसेज खूब मजे लेकर शेयर किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा पसंद ये जोक्स किए जा रहे हैं
जब जिनपिंग को लगा डर
जिनपिंग उस वक्त डर के मारे उछल गए, जब नरेंद्र मोदी ने उनसे पूछा चाय में कितनी चीनी चाहिए।
अब भी मीठा बचा है...
मोदी के साथ गुजराती खाना खाने के बाद जब उनसे पूछा गया कि मीठे में क्या लेंगे, तो वे गहरी सोच में पड़ गए कि आखिर अब तक क्या खा रहे थे।
चाऊमीन से पनीर हटाओ
चीन के प्रेसिडेंट ने कहा है कि मैं भारत की सारी बात मान लूंगा, बस यार अब तो चाउमीन में पनीर डालना बंद करो।
मेरा नाम क्या है
जिनपिंग, जिनशिंग, फिनपिंग, चिनफिंग, अब तो चीन के राष्ट्रपति खुद कंफ्यूज है कि उनका असली नाम क्या हैω
सच्चा राष्ट्रपति कौन
बेटा - पापा जिनपिंग कौन हैω
पापा - चायनीज प्रेसिडेंट।
बेटा - पापा तो फिर ओरिजनल प्रेसिडेंट कौन हैω
आइला ये कौन बोलाω
चायनीज मीडिया में अपने हिंदी भाषण का अनुवाद सुनकर नरेंद्र मोदी काफी परेशान है आइला ये मैंने क्या बोल दिया।
आपलोग अलग दिखते हैंω
रिपोर्टर जिनपिंग से - सर आपको भारत और यहां के लोग कैसे लगेω
जिनपिंग - बहुत अच्छा यहां के लोग अलग लगते हैं।
रिपोर्टर - अलग, चाइना सेω
जिनपिंग - नहीं एक दूसरे से।
डांडिया से चाउमीन कैसे खाऊंω
डांडिया देखते ही जिनपिंग सोच में पड़ गए, इतनी बड़ी और मोटी चॉप स्टिक से नूडल्स कैसे खाऊंω