पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रॉ स्टार्स पहुंचे रायपुर, ऋतुराज और मोहन ने मचाया धमाल

रॉ स्टार्स पहुंचे रायपुर, ऋतुराज और मोहन ने मचाया धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: रायपुर पहुंचे ऋतुराज और मोहन राठौर
रायपुर । 'शोहरत के लिए कई कलाकार खुद का अंदाज और ओरिजनैलिटी बदल लेते हैं। हमें तो पहचान ही इस अंदाज के कारण मिली है, तो हम तो ऐसे ही रहेंगे।' ये कहना यो यो हनी सिंह के नए शो इंडियाज रॉ स्टार के प्रतिभागी ऋतुराज और मोहन राठौर का। शनिवार को अपने शो के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स रायपुर पहुंचे थे।
देशभर में पहचान बना चुके मोहन राठौर से ऑटोग्राफ लेने और सेल्फी क्लिक करने के लिए शहर के लोग बेताब नजर आए। वहीं, ऋतुराज ने बताया कि राॅ स्टार से उनकी भी लाइफ में कई बदलाव आए हैं। सेलिब्रिटी ट्रीटमेंट मिलता है। यश चोपडा के म्युजिक सेंस की तारीफ करते हुए ऋतुराज ने कहा कि उनसे प्रभावित होकर ही उन्होंने अपना नाम ऋतुरंजन मोहंती से बदलकर ऋतुराज कर लिया।
दोनों कलाकारों ने यहां अपनी परफॉर्मेंस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका पाकर मोहन राठौर ने फेमस भोजपुरी सॉन्ग लगावे लू जब लिपस्टिक हिलेला सारा डिस्ट्रिक्ट... गाया। ऋतुराज ने भी अपने सूफी वर्जन में तेरी गलियां... सॉन्ग पेश किया।
राजधानी के एक होटल में मीडिया से बात करते हुए मोहन राठौर ने बताया कि रायपुर आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। ऋतुराज ने कहा कि यहां आना उनके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस रहा। एयरपोर्ट से ही फैंस का प्यार देखने लायक रहा। शो के बारे में इन कलाकारों ने कहा कि आगे और एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस लोगों को एंजॉय करने को मिलेंगी।
आज रात प्रसारित होने वाले शो में मिका सिंह के साथ सभी रॉ स्टार्स रंग जमाते नजर आएंगे। ऋतुराज इससे पहले फिल्म भूतनाथ रिटंर्स, सत्यमेव जयते और स्टार प्लस के कई सीरियल्स में प्ले बैंक सिंगिंग कर चुके हैं। मोहन अब तक 170 भोजपुरी फिल्मों के लिए गा चुके हैं।
आगे देखें संबंधित तस्वीरें
ALL PICS BY: SUDHEER SAGAR