पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप फैक्टरी ठेकेदार ने सहकर्मी के किया रेप, रिपोर्ट लिखवाने पर शादी करने की बात कही, पैसा लेकर ह

संदीप फैक्टरी ठेकेदार ने सहकर्मी के किया रेप, रिपोर्ट लिखवाने पर शादी करने की बात कही, पैसा लेकर हो गया फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के गोंदवारा स्थित एक फैक्टरी के ठेकेदार ने वहां काम करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो वह उससे शादी करने के लिए राजी हो गया। इस झांसे में रखकर वह उससे तीन साल तक संबंध बनाता रहा। अब वह फैक्टरी से कमाई के पैसे लेकर भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से मध्य प्रदेश के मंडला की रहने वाली 28 साल की महिला गोंदवारा स्थित मां शारदा इंडस्ट्रीज में काम करती है। वह फैक्टरी के लेबर क्वार्टर में ही रहती है। तीन साल पहले उसकी पहचान फैक्टरी में ठेकेदार के पद पर काम करने वाले ढिंडौरी मध्य प्रदेश के रहने वाले भीम सिंह से हुई। वह भी फैक्टरी के लेबर क्वार्टर में ही रहता था। तीन साल पहले वह प्रार्थिया के घर अचानक रात को घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए संबंध बनाए। इसके बाद जब महिला ने इस घटना को लेकर पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही तो उसने बचने के लिए उससे जल्द ही शादी करने को कहा। इस झांसे में लेकर वह तीन साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद जब पिछले कुछ दिनों से महिला उससे शादी करने की बात कहने लगी तो आरोपी भीम सिंह फैक्टरी से अपना पूरा वेतन लेकर भाग गया। अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।