रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र के रिंग रोड में तेज रफ्तार से बाइक चला रहे युवक ने सड़क किनारे गुपचुप की दुकान चला रहे दुकानदार को ठोंक दिया। घायल की रिपोर्ट पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतनामी पारा का रहने वाला बबलू यादव (36) ने बताया कि उसका भतीजा सोनू यादव (18) तेलीबांधा रिंग रोड एक में होटल लाल बाग के पास गुपचुप की दुकान लगाता है। वह शनिवार की रात 10 बजे सड़क किनारे दुकान पर ही खड़ा था।
तेलीबांधा थाना की तरफ से तेज गति से बाइक (क्रमांक सीजी 04, के 6208) के चालक ने सोनू यादव के ऊपर बाइक चढ़ा दी। इससे वह सड़क पर ही गिर गया और उसे सिर, हाथ और पैर पर चोट लगी। मौके से बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के बाइक नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।