रायपुर। राजधानी के आश्रम तिराहा के पास शनिवार की रात कुछ युवकों ने शराब का पीने के लिए पैसा न देने पर एक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया। गाल के पास ब्लेड से हमला करने से घायल युवक सड़क पर गिर गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
आजाद चौक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वंदना ऑटो के पास रहने वाला रोहित वासुदेव (24) रात लगभग 10 बजे तक अपने घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान आश्रम तिराहा स्थित रामू पान की दुकान के पास मोहल्ले के कैश खान और उसके अन्य साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने रोहित से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। रोहित के पैसा न होने की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कैश खान ने ब्लेड से रोहित के चेहरे पर हमला किया। हमले से रोहित के गले पर चोट लगी। इसके बाद रोहित के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।