रायपुर। पुरानी बस्ती में रविवार को एक ही दिन दो युवकों की मौत हो गई। पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार लाखे नगर निवासी दीपक सारी की आज दोपहर को करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में बिजली सुधार रहा था। अचानक उसके हाथ में खुला तार आ गया और करंट लगने से झुलसकर उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ अवधिया पारा में 20 वर्षीय पंकज शुक्ला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुरानी बस्ती पुलिस दोनों ही घटना स्थलों पर पहुंच चुकी है। पंकज की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।