पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप बिग बी की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कसी कमर, बाहर से बुलाई जाएगी फोर्स

संदीप बिग बी की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कसी कमर, बाहर से बुलाई जाएगी फोर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में 28 सितम्बर को होने वाली केबीसी की शूटिंग को लेकर पुलिस चौकन्ना हो गई है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में रायपुर एसपी ओपी पाल ने आलाधिकारियों की बैठक ली। पुलिस इस पर माथापच्ची कर रही है कि शूटिंग के दौरान स्टेडियम के आसपास इकट्ठा होने वाली लोगों की भीड़ को कैसे काबू में किया जाएगा।

एडिशनल एसपी सिटी नीरज चंद्राकर ने बताया कि बैठक में एसपी ने शहर के एएसपी, सीएसपी और सभी थाना प्रभारियों को बुलाया था। अमिताभ बच्चन के क्रेज को देखते हुए शूटिंग के दौरान बूढ़ातालाब इंडोर स्टेडियम के आस पास भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। इस कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए और लोगों को दिक्कत से बचाने के लिए रूट डायवर्ट किए जाएंगे। किस रूट में कितनी फोर्स तैनात की जाएगी इसकी रूपरेखा तैयार की गई। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिए बाहर से भी पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया जा सकता है।