पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये हैं देश की दूसरी सबसे ताकतवर महिला, जानें कैसे बीता था बचपन

ये हैं देश की दूसरी सबसे ताकतवर महिला, जानें कैसे बीता था बचपन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य)
रायपुर/भिलाई। फॉर्च्यून इंडिया ने भारत की सबसे शक्तिशाली 50 कारोबारी महिलाओं की सूची बनाई है। इस सूची में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य का नाम सबसे ऊपर है। वे देश की सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिला हैं।

इस सूची में टॉप के तीन पायदान पर बैंकरों ने कब्जा किया है। देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक की एमडी एवं सीईओ चंदा कोचर दूसरे और एक्सिस बैंक की एमडी एवं सीईओ शिखा शर्मा तीसरे पायदान पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया ने कहा कि अरुंधति ने बैंक की गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) कम करने के लिए लगातार कोशिश की है। एक साल पहले चेयरपर्सन पद का कार्यभार संभालने के बाद से वह लगातार बैंक की एसेट क्वालिटी सुधारने, लागत घटाने और बैंक के पुनर्पूंजीकरण की कोशिश कर रही हैं।
अरुंधति का बचपन भिलाई में बीता है,उनके पिता प्रद्युम्न कुमार मुखर्जी भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर थे और उनकी मां कल्याणी मुखर्जी होमियोपैथी डॉक्टर थीं।
दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हैं अरुंधति
इससे पहले अरुंधति का नाम फॉर्च्यून एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की 25 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया था, इस सूची में वे भारत में दूसरे पायदान पर थीं। हाल ही में ब्लूमबर्ग ने भी दुनिया की 50 सबसे प्रभावशाली हस्तियों के नाम की सूची जारी की है। अरुंधति एकमात्र महिला बैंकर हैं जिनका नाम इस सूची में शामिल किया गया है। यह लिस्ट ब्लूमबर्ग मैगजीन के अक्टूबर अंक में प्रकाशित होगी।
1977 में जॉइन किया था एसबीआई
अरुंधति भट्टाचार्य ने 1977 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में एसबीआई जॉइन किया था। इस दौरान उन्होंने बैंकिंग के विभिन्न सेक्टर्स में काम किया। उन्होंने बंगलुरु सर्किल के जनरल मैनेजर से लेकर न्यू बिजनेस के इनचार्ज की जिम्मेदारी संभाली है। वह एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की डिप्टी मैनेजर भी रह चुकी हैं। वह एसबीआई के न्यूयॉर्क ऑफिस में भी काम कर चुकी हैं, जहां वह ब्रांच के परफॉर्मेंस, एक्सटर्नल ऑडिट आदि के लिए जिम्मेदार थीं।

आगे पढें एक कमरे के मकान में रहती थीं अरुंधति