रायपुर। राजधानी के भनपुरी क्षेत्र में रहने वाले 20 साल के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले चार साल के बच्चे को चॉकलेट और
मोबाइल दिखाने का झांसा देकर अपने कमरे में ले गया। बच्चे के साथ जबरदस्ती करते हुए अप्राकृतिक सेक्स किया। बच्चे ने घर आकर पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। पहले तो मोहल्ले वालों ने आरोपी युवक को जमकर पिटाई की, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खमतराई पुलिस ने बताया कि भनपुरी के कविलाश नगर में रहने वाले 26 वर्षीय प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका चार साल का बेटा रविवार की दोपहर तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। बगल में रहने वाला 20 वर्षीय युवक अमरजीत गुप्ता ने उनके बेटे को चॉकलेट और मोबाइल का झांसा देते हुए अपने कमरे में ले गया। उसके अप्राकृतिक सेक्स किया। बच्चा रोते दर्द से कहराते हुए घर आया और पूरा वाकया बताया।
आरोपी युवक भनपुरी स्थित एक फैक्टरी में काम करता है, वह किराए के मकान में रह रहा था। बच्चे के परिजनों ने पहले तो आरोपी युवक की जमकर पिटाई कि इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने, बच्चे के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का मामला दर्ज कर लिया है।