पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मुख्यालय के पास युवकों ने जमकर मचाया हंगामा, गाडिय़ों के सामने कांच फोड़े

भाजपा मुख्यालय के पास युवकों ने जमकर मचाया हंगामा, गाडिय़ों के सामने कांच फोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के रजबंधा मैदान स्थित भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर के पास सड़क में रविवार की देर रात कुछ युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने सड़क में वाहन खड़े कर आने-जाने वाली गाडिय़ों के सामने कांच की बोतलेंं फोड़ी। घंटेभर यह हंगामा चलता रहा, इसके बाद पुलिस की टीम ने युवक को खदेड़ा।
रविवार की रात लगभग 11.30 बजे एकात्म परिसर के सामने आठ-दस युवक अपने दोपहिया वाहन सड़क पर खड़े कर गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते वे लोग आ3ने-जाने वाले गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं कुछ कारों को रुकवाकर उसके ऊपर चढऩे लगे और गाडिय़ों के सामने कांच की बोतले सड़क पर फोडऩे लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें खदेड़ा गया। पुलिस ने युवकों को समझाइश देकर उन्हें भगा दिया।