पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी के लिए आइडिया लेने आए आंध्र के सीएम, देखकर की प्रशंसा

राजधानी के लिए आइडिया लेने आए आंध्र के सीएम, देखकर की प्रशंसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( तस्वीर: आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, बैकग्राउंड में नया रायपुर की सड़कें।)
रायपुर। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की नयी राजधानी देखी। वे सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचे और रात 10 बजे तक शहर और विभिन्न परियोजनाओं को देखा। यहां से उन्होंने एक बस द्वारा नया रायपुर की खास जगहों का दौरा किया। वे अपने प्रदेश में बनने वाली नयी राजधानी के लिए आइडिया लेने रायपुर आए थे। उन्होंने रायपुर में बसाए जा रहे नए शहर के पूरे प्रोजेक्ट का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी देखा। इसके बाद उन्होंने इसे एक एक्सीलेंट सिटी बताया।
गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर एन चंद्रबाबू नायडू का पिछला कार्यकाल 10 साल का था, अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर बल दिया और ई-गवर्नेंस की दिशा में कई कदम उठाए हैं। हैदराबाद को एक आईटी हब के रूप में स्थापित करने में नायडू का विशेष योगदान रहा है। आईटी और स्मार्ट तकनीकों के उपयोग पर बल देने की वजह से कई लोग नायडू को स्मार्ट सीएम भी कहते हैं। हाल ही में नायडू केबिनेट ने देश की पहली पेपरलेस केबिनेट बैठक की थी।
पूरे वक्त चलती रही कलम
तेलंगाना के अलग होने के बाद अब विजयवाड़ा में आंध्रप्रदेश की नयी राजधानी बसाने की तैयारी चल रही है। अपनी नयी राजधानी का प्लान तैयार करने से पहले मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नया रायपुर, नया मंत्रालय का दौरा किया और निवेशकों से बात की। वे सुबह 11 बजे से रात को 10 बजे तक यहां रहे और पूरे वक्त जो देखा सुना उसे नोट करते रहे।
पूछते रहे सवाल
पीडीएस, आईटी, नया रायपुर, कमल विहार आदि पर उन्होंने धैर्यपूर्वक प्रेजेंटेशन देखा। नया रायपुर के प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने विशेष उत्सुकता दिखाई। फिर सवाल भी पूछे कि ये कैसे किया, क्या दिक्कतें आईं, कितना खर्च आया वगैरह-वगैरह। वे इस बात से भी अचंभित दिखे कि जंगलों बैकवर्ड एरिए के बावजूद सीजी ने काफी उपलब्धि हासिल की।
तीन हवाई जहाजों में पहुंचा सीएम का लावलश्कर
सीएम नायडू के साथ उनका सात सदस्यीय सीएम स्टाफ, सिंचाई मंत्री देवीनेनी उमा, ट्राइबल मंत्री रावेलाकिसोर बाबू, तीन सांसद वायएस चौधरी, जयदेव गाला तथा सीएम रमेश, कुछ अफसर और 20 उद्योगपतियों का दल तीन हवाई जहाजों में सवार होकर रायपुर पहुंचे।
सीएम रमन पूरे वक्त रहे साथ
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पूरे वक्त आंध्रा सीएम के साथ रहे। मंत्री राजेश मूणत, मुख्य सचिव विवेक ढांड प्रमुख सचिव एन. बैजेंद्र कुमार अमन सिंह भी उनके साथ रहे। तीन दर्जन गाड़ियों का काफिला घंटों नायडू को लेकर घूमता रहा। राज्योत्सव स्थल, विधि विश्वविद्यालय में सिटी पार्क भी पहुंचे। वहां पौधा लगाया। कयाबांधा में अंडर ग्रांउड सीवरेज, बिजली वाटर सप्लाई सिस्टम भी देखा।
ये जगहें देखी
नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन, मंत्रालय, कैपीटल कॉम्प्लेक्स, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, एयरपोर्ट, रेसीडेंसियल अपार्टमेंट के विजिट के लिए गए।
मोदी भी कर चुके हैं नया रायपुर की तारीफ
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद नया रायपुर के प्लान से प्रभावित हैं। उन्होंने सोशल साइट पर इस शहर की कई बार तारीफ की है और लोगों को विकास के इस शहर की विजिट करने की अनुशंसा की है। लगभग 12 साल की अवधि में तैयार शहर की चौड़ी और खूबसूरत सड़कें जहां लोगों को लुभाती हैं, वहीं इस शहर का ड्रेनेज सिस्टम भी बेहतर है। यहां पर हरियाली के लिए भरपूर जगह छोड़ी गई है, इससे यह आने वाले समय में एक बेहतर शहर के रूप में विकसित होगा।